कोयलांचल में बम्फर वोटिंग, 11 बजे तक 37.85% तक मतदान


धनबाद(DHANBAD) - कोयलांचल में भीषण गर्मी बावजूद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी मतदान में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है. दूसरे चरण में जिला परिषद की आठ , पंचायत समिति सदस्य 79, मुखिया के 73 तथा वार्ड सदस्य 746 सीट सहित 946 सीटों के लिए मतदान जारी है. कुल पदों में 542 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है. बता दें कि वोटिंग सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगी. दोपहर 3:00 बजे तक वोटिंग के लिए बूथों पर आने वाले वोटरों को लाइन में खड़ा कर दिया जाएगा और वह वोटिंग कर पाएंगे. वहीं 3:00 बजे के बाद आने वालों को वोट देने की इजाजत नहीं होगी. जानकारी के अनुसार सुबह 11:00 बजे तक 37.85% वोटिंग हुई है. बाघमारा में 39 .2% जबकि धनबाद में 36.5% वोटिंग हुई है.
रिपोर्ट : ओम प्रकाश, धनबाद
4+