फंदे से झूलता मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की संदेह

    फंदे से झूलता मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की संदेह

    गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के दीवानटोला में गुरुवार की सुबह 18 वर्षीय युवक सुंदर सिन्हा का शव उसके घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है.

    मोबाइल का सीडीआर

    मृतक के परिजनों की माने तो मृतक सुंदर सिन्हा ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किया है. मृतक सुंदर दीवानटोला निवासी आनंद प्रसाद का बेटा था. जानकारी के अनुशार सुंदर का किसी युवती से साथ कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन युवती कौन और कहा की थी, ये अब तक पता नहीं चल पाया है. मृतक के परिजनों की माने तो बुधवार की देर रात मृतक सुंदर घर पहुंचने के साथ कमरे में जा घुसा. इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार की सुबह उसका शव कमरे में झूलता हुआ मिला. लिहाजा, पचम्बा थाना पुलिस अब मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकालने में जुटी हुई है. जिसे मृतक का किस लड़की से अफेयर था, ये स्पष्ट हो सके. फिलहाल पचम्बा पुलिस ने सुंदर का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news