जीत कर भी हार गए पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी, भाजपा ने जांच की मांग की

    जीत कर भी हार गए पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी, भाजपा ने जांच की मांग की

    रांची(RANCHI) - भाजपा का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग जाकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव शामिल थे. भाजपा नेताओं के अनुसार  पंचायत चुनाव त्रिस्तरीय 2022 में प्रथम चरण के वोटों की गिनती अंतिम चरण में है.इसी क्रम में पंचायत मछिया सिमरड्डा अचल+थाना+जिला-गोड्डा पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार नवीन कुमार मंडल द्वारा जीत दर्ज करने के बाद भी रिटर्निग ऑफिसर के द्वारा जबरन जितेन्द्र कुमार साही को 21 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया.

     ऑफिसर द्वारा बताया गया की जो उनको करना था वो उनको कर दिया गया

    रिटर्निंग अफसर ने नवीन कुमार मंडल शिकायतकर्ता को बताया कि उक्त पंचायत में बूथ संख्या - 119 में 51 मत पत्र जिसमें वैद्य मत डाले जा चुके हैं, 51 मत पत्र पर पीठासीन पदाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं है.इस कारण उक्त मत पत्रों की गिनती नहीं होगी और जब शिकायतकर्ता ने कहा कि पीठासीन पदाधिकारी की गलती की सजा वो क्यू भुगते तो रिटर्नीग ऑफिसर द्वारा बताया गया कि जो उनको करना था वो उनको कर दिया गया अब इसमें फेरबदल नहीं होगा. भाजपा नेता  ने आयोग से इस अति गम्भीर मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करते हुए बूथ संख्या 119 में पुनः गिनती (51 मत पत्र सहित) करने का आदेश जारी करने का आग्रह किया ताकि लोकतंत्र स्वच्छ एवं निर्भिक तरीके से सम्पन्न हो सके.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news