गांव की सरकार : मतगणना जारी, केवल पूर्वी टुंडी के प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला

    गांव की सरकार : मतगणना जारी, केवल पूर्वी टुंडी के प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्पलेक्स में चहल-पहल बढ़ी हुई है. आज वहां तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड में वोटों की गिनती हो रही है.  बाहर में भीड़ जुटी हुई है, सभी चाह रहे हैं कि उनके समर्थक जीते.  धनबाद के उपायुक्त  संदीप कुमार सिंह भी मतगणना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्था का निरीक्षण किया. बता दें कि धनबाद में प्रथम चरण की वोटिंग शनिवार को हुई थी और मतपेटियों को कोयला नगर के नेहरू कॉम्पप्लेक्स में जमा किया गया था. 

    उपायुक्त ने बताया कि आज केवल पूर्वी टुंडी का ही चुनाव परिणाम घोषित हो पाएगा. पूर्वी टुंडी के लिए 7 टेबल बनाए गए हैं, जबकि तोप चाची के लिए 19 और टुंडी  के लिए 12 टेबल बनाए गए हैं.  उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वोटों की  गिनती सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक होगी. लेकिन अगर 8:00 बजे के पहले कोई मतपेटी खुल जाएगी तो उसकी गिनती कर ली जाएगी.  उन्होंने कहा कि तोप चाची और टुंडी  का रिजल्ट संभवत बुधवार को ही मिलेगा.  


    रिपोर्ट : शाम्भवी  सिंह, धनबाद



    Related News