मतगणना केंद्र से लावारिस हालत में फेंका मिला मतपत्र और शराब की बोतलें, प्रत्याशियों का हंगामा

    मतगणना केंद्र से लावारिस हालत में फेंका मिला मतपत्र और शराब की बोतलें, प्रत्याशियों का हंगामा

    चतरा (CHATRA) - मतगणना केंद्र परिसर में भारी मात्रा में लावारिस हालत में फेंका मतपत्र और शराब की बोतलें मिली. ऐसे में चुनाव प्रत्याशी औऱ उनके समर्थक जिला प्रशासन पर फर्जीवाड़ा करने का गंभीर आरोप लगा रहे है. लोगों में उहा पोह की स्थिति बन गई हैं. मतपत्र मिलने के बाद चतरा कालेज स्थित मतगणना केंद्र में प्रत्याशीयों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया.

    मामले की जांच

    मौके पर डीसी, एसपी और एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि फेंके हुए मतपत्र गोढ़ाई, पाराडीह, डमडोईया, गोददौड़, सिदकी, बभने और मोनिया पंचायत के हैं. मामले की जानकारी देते हुए जिला डीसी अंजलि यादव ने कहा कि मामले की जांच होगा. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. लेकिन डीसी अंजली यादव ने कहा कि मतपत्र नहीं मिला है. वहीं दूसरी तरफ मतपत्र अपर समाहर्ता पवन मंडल को दिखाया गया.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार , चतरा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news