आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मजदूर की मौत मामला-चार लाख रुपए का मिला मुआवजा

    आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मजदूर की मौत मामला-चार लाख रुपए का मिला मुआवजा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर रविवार को मानगो के मजदूर धर्मवीर कुमार की मौत हो गई थी. मामले को लेकर भाजपा नेता विकास सिंह ने दबाव बनाया और अंततः मकान मालिक चार लाख के मुआवज़े पर तैयार हो गए. विकास सिंह ने उचित मुआवज़े के बगैर शव नहीं उठाने की चेतावनी दी थी. बिष्टुपुर थाने में मकान मालिक अक्षय कुमार ने मृतक की पत्नी पुष्पा देवी को चार लाख का चेक प्रदान किया.

    रविवार को काम के दौरान व्रजपात की चपेट में आकर हुई थी मौत

    मानगो के रहने वाले धर्मवीर कुमार रविवार की शाम आए आंधी तूफान बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई.वे मजदूरी करने के लिए लोयोला स्कूल के पीछे एक मकान पर गए थे जहां छत पर सामान चढ़ाने के दौरान आसमानी ठनका की चपेट में वे आ गए.साथियों ने तत्काल उन्हें एएमजीएम पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी जिसके बाद वे एमजीएम पहुंचे और उचित मुआवज़ा दिलाने का भरोसा दिलाया. धर्मवीर अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news