लौहनगरी में मौसम के तेवर तल्ख, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - लौहनगरी जमशेदपुर में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. वहीं मानगो क्षेत्र के कई इलाकों में पानी की समस्या देखी जा रही है. लोग पानी के लिए काफी परेशान दिख रहे हैं. लोगों की परेशानी को देखते हुए मानगो नगर निगम ने हेल्प लाइन नवम्बर जारी कर दिया है. वही विभाग की ओर से एक सिटी मैनेजर को नियुक्त किया गया है.
समस्या से मिलेगा निजात
बता दें कि इलाके के जिन-जिन जगहों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, उन जगहों पर विभाग का टैंकर पानी पहुंचने का काम कर रहा है. मानगो मगर निगम के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि मानगो क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात दिलाने को लेकर विभाग हर संभव प्रयास कर रही है. ताकि गर्मी में लोगों को परेशानी न होना पड़े. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके लिए विभाग हर संभव प्रयास कर लोगों तक पानी पहुंचाने का काम करेगा.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+