आधा-अधूरा शौचालय बनने से ग्रामीण नाराज, मुखिया पर लगाया घोटाले का आरोप

    आधा-अधूरा शौचालय बनने से ग्रामीण नाराज, मुखिया पर लगाया घोटाले का आरोप

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर प्रखण्ड के केरूवा डूंगरी पंचायत से एक मामला सामने आया है जहां आधा-अधूरा शौचालय बनने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखा गया है. लोगों ने कहा कि मुखिया मालती बास्के शौचालय बना रही थी. 

    शौचालय बनाने में हुआ है घोटाला 

    बताया जा रहा है कि निश्चिन्त पुर गांव में शौचालय का निर्माण होना था, लेकिन मुखिया और अन्य लोगों ने आधा-अधूरा शौचालय बना कर छोड़ दिया गया. कई जगह में शौचालय बनने के बाद भी दरवाजा नहीं लगाया गया, तो कहीं पर शौचालय का टंकी नहीं खोदा गया, जिससे आज भी गांव के लोग बाहर स्वच्छ करने के लिए बाहर जाते हैं. निश्चितपुर गांव के लोगों ने कहा कि शौचालय बनाने के नाम पर केवल घोटाला किया गया है. शौचालय का निर्माण नहीं हुआ, हमलोग चाहते हैं कि केरूवा डूंगरी पंचायत में शौचालय घोटाला की उचित जांच की जाए. 

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     



    Related News