माधुरी के फैन पप्पू सरदार ने राष्ट्रपति से लता मंगेशकर के नाम पर सिक्का जारी करने की मांग

    माधुरी के फैन पप्पू सरदार ने राष्ट्रपति से लता मंगेशकर के नाम पर सिक्का जारी करने की मांग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - माधुरी दीक्षित के  फैन पप्पू सरदार आज भी माधुरी का जन्मदिन मनाते हैं. हालांकि पिछले दो सालों से कोविड की वजह से फीके अंदाज़ में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन का आयोजन होता रहा, लेकिन अरसे बाद पुराने स्टाईल में पप्पू सरदार ने बड़े धूमधाम से माधुरी दीक्षित का जन्मदिन अपनी दुकान पर मनाया.

    राष्ट्रपति से दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम सिक्का जारी करने की अपील की

    दुकान की खूबसूरती और सजावट हमेशा की तरह अलग लग रही थी. केक कटिंग के साथ ही बच्चों और महिलाओं ने जमकर माधुरी के गानों पर डांस किया. सारा आयोजन शनिवार की आधी रात को हुआ. वहीं पप्पू सरदार ने चेशायर होम में भी माधुरी का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर पप्पू सरदार ने राष्ट्रपति से दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर सिक्का जारी करने की मांग की है.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news