कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स:एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

    कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स:एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस

     

     अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें रविवार दिनांक 15 मई को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार है

    आफत की आंधी: लोदना में बच्ची की मौत, पोल, पेड़ गिरे, बिजली गुल: दिन में 42 डिग्री तापमान के कारण तपते धनबाद में शनिवार शाम को आई आंधी बारिश मुसीबत को अधिक कर चली गई. जगह-जगह बिजली के पोल पेड़ गिर गए. कई घरों के छप्पर उड़ गए. झरिया के लोदना में घर पर पेड़ गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई. देर रात तक शहर समेत जिले के अधिकांश इलाकों की बिजली गुल है. लोग बेचैन हैं. (प्रभात खबर) 

    अवैध खनन के दौरान ब्लास्टिंग से एक की मौत: कालूबधान के केधारडीह जंगल में शनिवार को अवैध खनन के लिए उपयोग किए गए डायनामाइट के ब्लास्ट हो जाने से बंसी नामक युवक की मौत की सूचना है. सूत्रों का कहना है कि उक्त खदान में शनिवार लगभग 3:00 बजे कोयला काटने के लिए लोग खदान में उतरे थे. इसी दौरान अचानक पहले से लगाया गया डायनामाइट ब्लास्ट हो गया. इससे बंसी नामक युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए . (प्रभात खबर)

    मेंटेनेंस की जिम्मेवारी ठेकेदार की फिर पार्क के मॉर्निंग वाकर्स से प्रवेश शुल्क क्यों: गोल्फ ग्राउंड पार्क में मॉर्निंग वाकर्स से प्रवेश शुल्क का मामला तूल पकड़ता जा रहा है .इसके विरोध कर रहे लोग धनबाद नगर निगम प्रबंधन से सवाल पूछ रहे हैं .राज्य के किस अन्य पार्क में मॉर्निंग वाकर्स से शुल्क लिया जा रहा है. इस मुद्दे पर विरोध करने वालों में प्रमुख नाम पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल का है .उन्होंने शनिवार को प्रभात खबर द्वारा पार्क में शुल्क लगाए जाने के बाद इनकी संख्या में आई गिरावट की खबर को सोशल साइट पर पोस्ट करते हुए इसके विरोध का निर्णय लिया है. उन्होंने सवाल पूछा है कि पूरे हिंदुस्तान में शायद पहली बार है जब मॉर्निंग वाकर्स पर शुल्क लगाया गया है . (प्रभात खबर)

    धनबाद जेल में सक्रिय थे 110 मोबाइल फोन: धनबाद जेल में करीब 110 मोबाइल का प्रयोग हाल के दिनों में हुआ है. कॉल डंप व गुप्त चोरों के माध्यम से पुलिस और अन्य एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली है. पुलिस जेल के आसपास लगे मोबाइल टावरों से इसका पता लगा रही है. पुलिस के साथ-साथ स्पेशल ब्रांच और एटीएस भी जेल में मोबाइल के खेल का पता लगा रही है. (हिंदुस्तान)

    पब्लिक स्कूलों से मांगा गया है एंट्री क्लास में नामांकन का रजिस्टर: जिले के मान्यता प्राप्त 64 पब्लिक स्कूलों को सत्र 22 23 में एंट्री क्लास में हुए कुल एडमिशन की सही जानकारी देनी होगी. पब्लिक स्कूल कुल नामांकन संबंधी जानकारी को अब नहीं छुपा पाएंगे. एंट्री क्लास में कुल नामांकन का 25 फ़ीसदी सीटों पर बीपीएल एडमिशन लिया जाता है, अभिभावकों की ओर से कई बार यह मामला उठाया गया है कि स्कूल में नामांकन को कम करके बताया जाता हैं ताकि बीपीएल एडमिशन कम लेना पड़े . (हिंदुस्तान)

    गांव की सरकार बनाने झूम कर निकले वोटर: जिला प्रशासन के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. छिटपुट घटनाओं को छोड़कर किसी भी तरह की बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ है और दोपहर 3:00 बजे तक चला, लेकिन कई बूथों पर 3:00 बजे के बाद भी वोटिंग होती रही, कारण यह था कि मतदान के समय दोपहर 3:00 बजे तक बड़ी संख्या में वोटर लाइन लगाकर खड़े थे. तय नियमों के अनुसार 3:00 बजे तक वोटिंग के लिए बूथों पर आने वाले सभी को वोट दिलाया जाना है. इस चरण में टुंडी, पूर्वी टुंडी तथा तोपचांची प्रखंड में मतदान हुआ. मतगणना 17 मई को होगी. (हिंदुस्तान)

    मुनीडीह से गुजरात की कंपनी करेगी मिथेन का दोहन, गेल की पाइप लाइन से देश भर में पहुंचेगी: बीसीसीएल के मुनीडीह के झरिया सीबीएम ब्लॉक 1से मिथेन गैस के उत्पादन की प्रक्रिया तेज हो गई है. कंपनी ने माइंन डेवलपर एंड ऑपरेटर मोड में मीथेन के उत्पादन के लिए गुजरात की कंपनी प्रभा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ 30 वर्षों का करार किया है. इसके तहत उत्पादित मिथेन को गैल गैस लिमिटेड की ऊर्जा गंगा पाइपलाइन के जरिए देश के किसी भी कोने में पहुंचाया जा सकेगा .यह पाइप लाइन मुनीडीह से महज 8 किलोमीटर की दूरी से गुजर रही है . (दैनिक भास्कर)

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह , धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news