चुनाव सम्पन्न करा कर घर लौट रहे पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत

    चुनाव सम्पन्न करा कर घर लौट रहे पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत

    पलामू(PALAMU): चुनाव सम्पन्न कराने के बाद मेदिनीनगर से मनिका जा रहे   पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत.

    सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव एन एच् 39 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार देर शाम पुलिस जवान लक्ष्मण कुमार पासवान 32 वर्ष की मौत घटनास्थल पर हो गई.

    सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि लक्ष्मण कुमार बरवाडीह थाना में कार्यरत थे. वह चुनावी ड्यूटी कर मेदिनीनगर  से अपने घर मनिका जा रहे थे. इसी क्रम में रज्डेरवा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है.



    Related News