देवघर (DEOGHAR) : लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. अच्छे जनप्रतिनिधियों के चुनाव से आप अपने क्षेत्र का विकास देख सकते हैं. यही कारण है कि देवघर के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत झारखंडी पंचायत में 100 से अधिक वर्ष की महिला चिंता देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जमुआ में अपने बेटे के साथ पहुंच कर अपने मत का प्रयोग किया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का आज मतदान हो रहा है. अपने मत का प्रयोग करने के बाद महिला ने बताया कि गांव के विकास को प्राथमिकता मिले, इसी उद्देश्य से मत दिया. इस उम्र में भी अपने गांव की भलाई करने के उद्देश्य से इस वृद्ध महिला को एक प्रेरणा के रूप में देखा जा सकता है.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

