धनबाद में यहां सजा है माता रानी का दरबार, रात भर भजन गाएंगे भक्त

    धनबाद में यहां सजा है माता रानी का दरबार, रात भर भजन गाएंगे भक्त

    धनबाद(DHANBAD) : जागृत मंदिर चीरागोड़ा में लगातार 23 वर्ष से भगवती जागरण हो रहा है. इस  मौके पर शनिवार के सुबह 6 बजे मंदिर परिसर से 501 महिलाएं  मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण को निकली.  गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में माता रानी के जयकारे से पूरा माहौल गूंजायमान हो रहा था.  कलश यात्रा मंदिर से निकलकर लोको टैंक पहुंची ,जहां से जल लेकर हीरापुर पार्क मार्केट होते हुए पुनः मंदिर परिसर आई.  नगर भ्रमण मे महिलाओं के साथ काफी संख्या मे श्रद्धालु  माता की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. 

    रात में होगी भजन की प्रस्तुति

     कलश लेकर चल रही महिलाओं की  सेवा के लिए कई जगहों पर कई संस्थाओं द्वारा शीतल पेयजल का भी प्रबंध किया गया था.  कलश यात्रा के मंदिर परिसर पहुचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई.  आचार्य शशि शेखर दुबे द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.  रात्रि में कलाकार  पायल बनारसी,सरोज कुमार लक्खा ,जुगनू , भजनों की प्रस्तुति देंगे ,इसके  अलावा आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के संरक्षक कुणाल कुमार सिंह ,राजेश मालाकार,अध्यक्ष मनोरंजन दूबे, राजेश सिन्हा, अनुप सहाय, सुबोध कुमार, अरविन्द कुमार, विल्लू गुप्ता,  रविन्द्र कुमार, अजय कुमार भट्ट,  नीतीश कुमार, रंजीत कुमार ,विमलेश समेत महिला समिति का काफी योगदान रहा. 



    Related News