झामुमो के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के शासन काल में हुए कई घोटाले

    झामुमो के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के शासन काल में हुए कई घोटाले

    रांची(RANCHI): झारखंड में सियासी उठापटक जारी है.भाजपा ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया. जिसके बाद  सरकार के समर्थन में  सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी भाजपा पर पलटवार किया है.  

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ .एम .तौसीफ ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाए गए आरोपों के ऊपर पलटवार करते हुए कहा है कि रघुवर दास के कार्यकाल और  बीजेपी के 16 -17 साल के शासन काल में झारखंड को चारागाह , लूट एम भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया गया.  यही वजह है कि रघुवर दास के कार्यकाल में उनके छत्रछाया में कई घोटाले को अंजाम दिया गया.  ओडीएफ घोटाला, बागबानी घोटाला, धान घोटाला, कंबल घोटाला, टीशर्ट टॉफी घोटाला एम विश्व प्रसिद्ध ( हाथी उड़ाओ घोटाला)  मोमेंटम  झारखंड घोटाला मुख्य रूप से हुए हैं.

    डॉ तौसीफ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में घोटालो के कई नायाब तरीके अपनाए हैं.   राज्य की जनता ने  कभी भी बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं  दिया लेकिन फिर भी 16,17 साल तक शासन किया.  इससे अंदाजा लगाया जासकता है कि किस तरह से दूसरी पार्टी के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कया होगा.  बीजेपी के द्वारा राज्य में राज्यनैतिक गरिमा को हमेशा ठेस पहुंजा है.  जो उनके डीएनए में शुमार है .

     प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की बीजेपी अपने शासन काल में केवल मनोरंजन किया है और अपने करीबी लोगों को मनोरंजन करवाया है.  जनता से कभी भी उसका सरोकार नहीं रहा है.  राज्य बीजेपी के नेता और सांसद विधायक मंहगाई जैसे मुद्दे पर मुंह पर पट्टी बांधे हुए हैं कभी भी एक शब्द मंहगाई पर नहीं बोल रहे हैं.   बीजेपी के नेताओं से राज्य की जनता जानना चाहती है कि बीजेपी की केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल रसोई गैस जो हर दिन मंहगा कर रही है वो सस्ता कब होगा एवं रोजमर्रा की चीजों के  बढ़ते दाम कम कम कब होंगे. केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अनर्गल बयानबाजी कर ध्यान भटकाने की शातिर आना चाल को राज्य की जनता समझ रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news