International Nurses Day :  पारस एचईसी अस्पताल में नर्सों को किया गया सम्मानित

    International Nurses Day  :  पारस एचईसी अस्पताल में नर्सों को किया गया सम्मानित

    रांची (RANCHI) : मरीज के इलाज में 18 घंटे से अधिक समय नर्स उनके साथ रहती हैं. डॉक्टर बस कुछ मिनटों के लिए आते हैं और निर्देश देते हैं. नर्स अपनी तकलीफ छुपा कर मरीजों के पास जाती हैं, क्योंकि दुखी व्यक्ति दूसरों का दुख नहीं हर सकता. ये बातें पारस एचईसी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार ने कही.  डॉ कुमार गुरुवार को अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर  धुर्वा स्थित पारस एचईसी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि नर्सें ही अस्पताल का चेहरा होती हैं. सबसे बड़ा क्रेडिट उन्हें ही जाता है. डॉ कुमार ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया.

    स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद हैं नर्सें

     नर्सों के सम्मान में बोलते हुए डॉ. संजय ने आगे कहा कि यह एक खास पल है क्योंकि हम उस प्रोफेशन से हैं, जिन्हें भगवान का दूसरा रूप दिया गया है. ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें. उन्होंने कहा कि पारस अस्पताल सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. और इस स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद नर्सें हैं. यूनिट हेड डॉ नितेश कुमार ने भी नर्सों को शुभकामनाएं दी और कहा कि नर्सों के बीच नर्सिंग लीडरशीप की आवश्यकता है ताकि वे अपने वार्ड, फ्लोर और पूरे अस्पताल के प्रति निस्वार्थ भाव से काम कर सके. उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के लिए ज्ञान की अवश्यकता है और यहां कि नर्सों ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि पारस की पूरी टीम निरंतर स्वास्थ्य सेवा में लगी हुई है.

    सम्मानित हुईं नर्सें

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई. इस मौके पर सभी नर्सों ने निस्वार्थ सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली. अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संजय कुमार, यूनिट हेड डॉ नितेश कुमार, डॉ मेजर रमेश दास और डॉ नरेंद्र भोंसले ने नर्सों को सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया.

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट्री, पोस्टर, गीत-संगीत

    नर्सों की ओर से  इस मौके पर  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में मनाया जाता है. कार्यक्रम में उनसे संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गयी. कार्यक्रम में नर्सों द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिवस पर पोस्टर बनाया गया, जिन्हें डिस्प्ले कर उन्हें सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में एचईसी मजदूस संघ से ब्रजेश कुमार, जीतू लोहरा और रामशरण प्रसाद के अलावा अस्पताल प्रबंधन के लोग मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news