BJP पर JMM का पलटवार : टॉफी खाने और पूजा सिंघल को क्लीन चिट देने वालों की भी हो जांच


रांची (RANCHI) : झारखंड में इनदिनों सियासी बयान बाजी तेज हो गयी है. लगातार भाजपा और झामुमो के नेता एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवर दास और भाजपा के पूरे कार्यकाल की जांच सरकार कारायेगी. उन्होंने कहा कि डैम कैसे बहा, टॉफी किसने खाई, टीशर्ट घोटाला किसने किया, यहां तक कि जिसने पूजा सिंघल को क्लीन चिट जिसने दिया उसकी भी जांच की जाएगी.
रघुवर ने ही दिया क्लीन चिट
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि रघुवीर दास को यह बताना होगा मोमेंटम झारखंड में जो घोटाला हुआ, उस समय उसकी अधिकारी कौन थी. तंज कसा कि छत्तीसगढ़ का आदमी डिसाइड कर रहा है कि जनजाति कौन है ! उन्होंने कहा कि पूजा सिंघल को उन्होंने क्लीन चिट नहीं दिया. ऐसा बेतुका बयान और पूर्व मुख्यमंत्री दे रहे हैं. जबकि क्लीन चिट रघुवर सरकार में ही दिया गया. सुप्रियो भट्टाचार्य ने रघुवर दास के बयान पर कहा कि 16 -19 के बीच 500 और 2000 के नोट नहीं थे क्या! उन्होंने कहा कि रघुवर दास जी पैसों की सीरीज नम्बर भी बता दें. कहा कि भाजपा के पूरे कार्यकाल की जांच होगी. भाजपा के दौर में जो भी जांच की गई .उसमे एक भी भाजपा के लोगों का नाम नही आया.जो दोषी नही है, उस पर कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ऐसे लोगों को यहाँ से हटा लें, नहीं तो यह राज्य के लिए ठीक नहीं होगा.
रघुवर के चेहरे पर दिखी शिकन !
सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि प्रेस वार्ता के दौरान रघुवर दास के चेहरे पर शिकन दिख रही थी. उन्होंने कहा कि खूंटी और चतरा में डीसी कार्यकाल की जांच पूरी किया जाए. उन्होंने कहा कि घपला घोटाला का साल भाजपा का था. उन्होंने कहा कि रघुवर दास ने कहा है कि वह राज्यपाल से मिल कर हेमन्त सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में एक फ़ाइल सौंप कर कार्रवाई करेंगे. सलाह दी कि उसमें रघुवर दास एक मोमेंटम झारखंड , टॉफी और टी शर्ट घोटालों का भी एक पेज दें.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची
4+