झारखंड समेत देश की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव, भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा की

    झारखंड समेत देश की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव, भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा की

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है. चुनाव 10 जून को होगा. पूरे देश में 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा. राज्यसभा चुनाव प्रत्येक 2 साल पर होता है. यह द्विवार्षिक चुनाव कहलाता है. राज्यसभा के द्वारा चुने गए सांसद का कार्यकाल 6 वर्ष होता है. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार आंध्र प्रदेश में 4, तेलंगाना में 2, झारखंड में 2, कर्नाटक में 4, पंजाब में 2, राजस्थान में 4, उत्तर प्रदेश में 11, ओडिशा में 3, महाराष्ट्र में 6, मध्यप्रदेश में 3, तमिलनाडु में 6, छत्तीसगढ़ में 2 सीटों पर चुनाव होंगे. राज्यसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगेंगी. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार का कार्यकाल पूरा हो रहा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news