शराब पीने की लत से परेशान हो गए परिजन तो कर दिया कमरे में बंद, जब कमरा खुला तो इस हाल में मिला राजू


लोहरदगा (LOHARDAGA) : सदर थाना क्षेत्र के तिगरा लालपुर निवासी एक युवक का फंदे से झूलता शव उसके घर से बरामद किया गया. घर के बेटे को फंदे से लटका देख परिजनों के बीच मातम का महौल पसर गया. पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया.
क्या है मामला
मृतक के परिजनों का कहना है कि शराब पीकर युवक राजू उरांव पिता बंधु उरांव अक्सर घर में विवाद और मारपीट किया करता था. इसी वजह से युवक द्वारा शराब पीने के बाद उसे कमरे में बंद करके रखा जाता था. कल भी परिवार के लोगों ने इसे शराब पीने पर कमरे में बंद कर दिया. वहीं जब युवक का कमरा खोला गया तो वह फंदे से झूलता हुआ पाया गया. बता दें कि मृतक के चार बच्चें है. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+