वाहन दुर्घटना में 3 बारातियों की मौत, 15 घायल

    वाहन दुर्घटना में 3 बारातियों की मौत, 15 घायल

    सरायकेला (SARAIKELA) - चांडिल थाना क्षेत्र में सहरबेड़ा पुलिया के पास एक बारात गाड़ी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 15 बाराती घायल हो गए. स्थानीय लोगों के अनुसार बारात गाड़ी महिंद्रा पिकअप वैन से टकरा गई थी.

    4 बाराती गंभीर रुप से घायल

    पुलिस ने बताया कि बाराती गाड़ी रामगढ़ से ईचागढ़ के दारुदा जा रही थी. इसी बीच दुर्घटना हुई. पुलिस और ग्रामीणों ने घायल बारातियों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम भेजा. पुलिस के हिसाब से 4 बाराती गंभीर हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news