सुप्रीम कोर्ट में छठी JPSC  मामले पर हुई सुनवाई, क्या होगा आगे !

    सुप्रीम कोर्ट में छठी JPSC  मामले पर हुई सुनवाई, क्या होगा आगे !

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सुप्रीम कोर्ट में छठी जेपीएससी मेरिट लिस्ट से सबंधित मामले की सुनवाई हुई. यह सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी. इस मामले के प्रार्थी वरूण कुमार और फैजान सरवर हैं. इससे पहले मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि संशोधित रिज़ल्ट के कारण जो अभ्यर्थी बाहर हो रहे हैं, उन्हें सम्मिलित किया जा सकता है या नहीं. मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट की डबल बैंच ने 23 फरवरी 2022 को छठी जेपीएससी की सभी नियुक्ति रद्द कर नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया था. जिसके बाद 326 सफल अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में आ गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news