गुमला (GUMLA) : झारखंड में गुमला जिला एक ऐसा जिला है जिसकी पहचान एक पिछड़े और अपराधी व नक्सलियों के गढ़ के रूप में होती रही है. लेकिन अब इसकी पहचान बदल रही है. पॉलिटेक्निक कॉलेज गुमला कई छात्रों को देश की कई बड़ी कंपनी में सीधे रोजगार मिला है. इससे छात्रों और कॉलेज प्रबंधन में खुशी की लहर है.
मिला बड़ी कंपनियों का ऑफर लेटर
झारखंड सरकार के द्वारा शुरू करवाया गया गुमला पॉलिटेक्निक अब गुमला को एक नई पहचान दे रहा है. दरअसल पहला अवसर है. जब गुमला पॉलिटेक्निक के विभिन्न सखाओं में पढ़ने वाले छात्रों को देश की कई बड़ी कंपनी में रोजगार का ऑफर लेटर मिला है. इसको लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों में खुशी का माहौल है. कॉलेज के प्रिंसिपल शिवा साहू हो और कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी अजीत शुक्ला दोनों का मानना है कि जो गरीब बच्चे यहां काफी मेहनत से पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई पूरी होने से पहले ही रोजगार मिल जाए, ताकि उन्हें भटकना ना पड़े. वहीं जिला के डीसी सुशांत गौरव ने कहा कि छोटे पैमाने पर ही सही लेकिन यह काफी सुखद शुरुआत है.
बेहतर प्लेसमेंट से खुशी
आर्थिक मंदी के दौर में पढ़ाई कर रहे छात्र बेहतर प्लेसमेंट पाकर काफी खुश हैं. पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलकर झारखंड सरकार ने उन्हें रोजगार से जुड़ने का जो अवसर दिया वह कॉलेज प्रबंधन के प्रयास से पूरा हो रहा है. जिसको लेकर उन्हें काफी खुशी है. कुछ युवा तो मानते है कि रोजगार के अभाव में ही कई लोग भटककर गलत रास्तों पर चले जाते हैं लेकिन पॉलिटेक्निक से जुड़कर उनका जीवन बेहतर बन गया है.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला
Thenewspost - Jharkhand
4+

