कोडरमा (KODERMA) : झारखंड के कोडरमा में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई. मंगलवार को महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मंगलवार रात ही सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
नहीं थी कोई ट्रैवल हिस्ट्री
जानकारी के मुताबिक महिला लंबे समय से बीमार थी. कई अस्पतालों में वह इलाज करवा चुकी थी. जब सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उसका आक्सीजन लेवल 60 प्रतिशत था. बता दें कि कोडरमा में पिछले ढ़ाई महीने में कोरोना का पहला केस मंगलवार को आया था. उधर मृतक महिला के बारे में बताया गया कि उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


.jpeg)