JAC की ग्यारहवीं मैथ के पेपर आउट ! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
.jpeg)
.jpeg)
रांची ( RANCHI) : झारखंड में परीक्षा का मजाक थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला जैक 11वीं की परीक्षा से जुड़ा है. परीक्षा के एक दिन पहले गणित का प्रश्न पत्र लीक हो गया और कई यूट्यूब और व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल हो गया.
क्या है मामला
जैक की 11वीं परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को साइंस और कॉमर्स के गणित विषय की परीक्षा हुई. गणित का प्रश्न पत्र भी परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले आउट हो गया. यूट्यूब और व्हाट्सऐप ग्रुप में वीडियो वायरल है. वीडियो में वायरल होने का समय परीक्षा शुरू होने से 10 घंटे पहले का है. शिक्षकों की माने तो परीक्षा के प्रश्न पत्र और वीडियो में जारी प्रश्न समान ही हैं. प्रश्न के साथ वीडियो में सवालों के जवाब भी हैं.
बहरहाल इस वीडियो पर जहां परीक्षार्थियों ने निराशा जाहिर की, वहीं जैक के अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सोमवार को गणित विषय के प्रश्न पत्र आउट होने की अब तक उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है.
4+