पूजा सिंघल केस : गिरफ्तारी के बाद सीए सुमन कुमार का बीपी हाई, कहा - मेरी जान का है खतरा


रांची (RANCHI) : वरिष्ठ आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए. गिरफ्तारी के बाद सोमवार देर रात सुमन कुमार को घबराहट और बेचैनी की शिकायत हुई जिसके बाद ईडी के ऑफिसर उन्हें सदर अस्पताल लेकर गए. उनका ईसीजी सामान्य निकला, हालांकि ब्लडप्रेशर 150 /100 दर्ज किया गया. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुमन कुमार ने कहा कि जब्त पैसा मेरा नहीं. यह पैसा किसका है, इसका खुलासा जल्द ही हो जाएगा.
बता दें कि ईडी ने सुमन कुमार को पांच दिनों की रिमांड पर लिया है. इस दौरान ईडी ने छापेमारी में उनके घर से प्राप्त राशि के स्रोत का नाम नहीं बताया. कहा कि यह पैसा मेरा नहीं है. जिसका पैसा है, उसका नाम लेने ये मेरी जान को खतरा है.
4+