रांची(RANCHI):- आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ईडी की पूछताछ में क्या बताएंगे इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. लेकिन इस बीच हिनू के एयरपोर्ट रोड पर प्रवर्तन निदेशालय के जोनल ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ऑफिस के अंदर और बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल लगाए गए हैं. पूजा सिंघल से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं.उनके पति अभिषेक झा और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार से पूछताछ हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार अभिषेक झा और सुमन कुमार से मिली जानकारी के संबंध में पूजा सिंघल से ईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


