नेशनल गेम्स के विजेता दिव्यांग बच्चे हुए सम्मानित, बीसीसीएल करेगा सहयोग

     नेशनल गेम्स के विजेता दिव्यांग बच्चे हुए सम्मानित, बीसीसीएल करेगा सहयोग

    धनबाद(DHANBAD) - दिव्यांग बच्चों के  विशेष स्कूल पहला कदम के  बच्चों ने समूचे झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल गेम्स में भाग लिया और मैडल जीता. आज  बच्चों का  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू दुदानी ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया. राजीव कुमार पति ने शार्ट पुट में झारखंड के लिए सिल्वर मेडल जीता है. साथ ही साथ  सूरज कुमार 100  मीटर दौड़ में सेमी फाइनल तक पहुंचे.  


    आज बी सी सी एल के महाप्रबंधक सीएसआर एवं अभिजीत  एवं रुखसाना परवीन द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया, तथा भविष्य में इन बच्चों को स्पोर्ट्स में आगे बढ़ाने के लिए अपनी सहभागिता का आश्वासन दिया गया.  इसके अलावा धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन से ललित जगनानी  एवं दीवेन  तिवारी , मनोज कुमार ,विनय सिंह  तथा गोविंदपुर मारवाड़ी महिला समिति से सुनीता बंसल आदि गणमान्य अतिथि गण उपस्थित थे.  इसके बाद बी डी गरोडिया मेमोरियल ट्रस्ट कोलकाता द्वारा दिव्य ज्योति जनरल स्टोर का शुभारंभ इन बच्चों के लिए किया गया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news