कोयला चोरी देख दंग रह गए निदेशक, कहा - पुलिस, प्रशासन और सीआईएसएफ की मिली भगत

    कोयला चोरी देख दंग रह गए निदेशक, कहा - पुलिस, प्रशासन और सीआईएसएफ की मिली भगत

    धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल बोर्ड की बैठक में भाग लेने धनबाद पहुंचे स्वतंत्र निदेशक राम कुमार राय ने आज यहां कहा कि कोयले की जबरदस्त चोरी हो रही है और इस चोरी में प्रशासन, पुलिस की मिलीभगत है.  नहीं तो, पुलिस के सामने इस तरह से कोयले की चोरी नहीं होती.  उन्हें कुछ फुटेज प्राप्त हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि एक एक जगह पर 500 लोग जमा होकर कोयला चोरी कर रहे हैं और पुलिस और सीआईएसएफ मूकदर्शक बने हुए है. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के लिए यह त्राहिमाम की स्थिति है.  

    बीसीसीएल अधिकारियों से भी उन्होंने बात की तो उन्होंने बताया  कि कोयला चोरी को लेकर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है. उन्होंने कहा कि फुटेज के साथ रिपोर्ट कोयला मंत्रालय को दी जाएगी.  एक सवाल के जवाब में कहा कि बीसीसीएल को इससे भारी नुकसान हो रहा है.  अगर इस तरह कोयला चोरी होती रहे  तो बीसीसीएल को कहां से फायदा होगा. फिर कंपनी चलेगी कैसे ,उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि हाईवा आदि गाड़ियों में जीपीएस लगा हुआ है फिर भी बेधड़क कोयले की चोरी हो रही है.  आज सुबह जब धनबाद की सड़कों पर निकले तो देखें कि कोई साइकिल तो मोटरसाइकिल से कोयला लिए जा रहा है.  यह दृश्य काफी आश्चर्य करने वाला है और सड़कों पर  कोयले की चोरी की मात्रा बताती है कि इस चोरी में प्रशासन की मिलीभगत है. 

    रिपोर्ट : प्रकाश महतो ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news