केंद्र सरकार से महाराणा प्रताप जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर स्वाभिमान दिवस घोषित करने की मांग

    केंद्र सरकार से महाराणा प्रताप जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर स्वाभिमान दिवस घोषित करने की मांग

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के द्वारा महाराणा प्रताप के जयंती को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान सभी ने महाराणा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

    महाराणा आज के युग के युवाओं और राष्ट्रभक्त के प्रेरणा स्त्रोत

    साकची स्थित महाराणा प्रताप चौक पर विगत छह वर्षों से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है.  इस खास दिवस पर तमाम लोगों ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान संघ के अध्यक्ष शम्भू सिंह ने कहा कि विगत छह वर्षों से संघ इस दिवस को स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रही है और भारत सरकार से भी अपील करती है कि महाराणा के जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर स्वाभिमान दिवस घोषित किया जाए. महाराणा आज के युग के युवाओं और राष्ट्रभक्त के प्रेरणाश्रोत है. जिन्होंने अपने पूरे जीवन मे कभी गुलामी स्वीकार नहीं की थी और हमेशा राष्ट्रहित के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तत्पर थे. ऐसे स्वाभिमान के स्वामी के जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर स्वाभिमान दिवस मना कर उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news