बंद खदान से दो युवकों का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    बंद खदान से दो युवकों का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के महुआटांड थाना क्षेत्र गिधनिया बंद खदान में दो आदिवासी युवकों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है. इस संबंध में बताया गया कि थाना क्षेत्र के सिमराबे ग्राम के प्रदीप हांसदा और महावीर मरांडी कल शाम घर से निकले थे, लेकिन जब वे रात को घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा आसपास काफी  खोजबीन की गई. खोजबीन करने के क्रम में घर से एक किलोमीटर की दूरी पर गिधनिया बंद खदान के बाहर परिजनों को एक खड़ी मोटरसाइकिल दिखाई पड़ी. जब परिजन कुछ दूर और गए तो दोनों अचेत अवस्था में मिले. परिजनों को आशंका हुई कि वे जीवित हैं इसलिए आनन फानन में उन्हें उठाकर अपने घर ले गए. लेकिन जब उनके नब्ज टटोले गए तो सांसे थम चुकी थी. परिजनों ने इसकी सूचना गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को दी. सूचना मिलने के साथ ही योगेंद्र प्रसाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को देते हुए मौकेस्थल पर पहुंचे.

    विधायक ने कहा जो इस मामले में संलिप्त है उसे जल्द गिरफ्तार करें  

    वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआटांड थाना प्रभारी विवेक तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय तेनुघाट भेज दिया गया. मृतक के शरीर में अंदरूनी चोट है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.  मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि दोनों युवकों की मौत के मामले में पुलिस त्वरित जांच कर मामले का उद्भेदन करे और जो भी इस मामले में संलिप्त है उसे गिरफ्तार करे.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमियो/बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news