BIG BREAKING : घर में सो रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, एक हिरासत में

    लोहरदगा  ( LOHARDAGA) - लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र में देर रात भाजपा बूथ अध्यक्ष रतनु महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले को लेकर बताया गया कि रतनु महतो देर रात अपने घर में सो रहे थे.  उसी वक्त उन्हें दो गोली मारी गई. मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है. देर रात इलाज के लिए रतनु महतो को रांची रिम्स ले जाने के क्रम में मांडर के समीप मौत हो गई. मामले को लेकर कुडू पुलिस ने पांच संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एक हथियार बरामद होने की भी सूचना है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है, और कहा कF राज्य सरकार हर मामले में विफल है.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा

     



    Related News