उंगली पकड़ कर चलना सिखाया जिसने, वह मां इस वृद्धाश्रम में है

    उंगली पकड़ कर चलना सिखाया जिसने, वह मां इस वृद्धाश्रम में है

    धनबाद (DHANBAD) : जब आप छोटे थे तो मां-बाप की उंगलियां पकड़कर चलना सीखा और जब आज उन्हीं मां-बाप को आपकी जरूरत पड़ी तो आप उसे वृद्धाश्रम में भेज दिया, यह कहां का न्याय है. आज ऐसे ही कई माता-पिता मदर्स डे के मौके पर सवाल कर रहे हैं, जिसका जवाब समाज नहीं दे सकता.  16 साल से संचालित लाल मुनी वृद्धा  सेवाश्रम में जीवन यापन कर रहे माताओं को  कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने  शहर में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया.

     वृद्धाश्रम  में रह रही मांओं ने कार्यक्रम पर खुशी जतायी और  कहा  कि आज बहुत अच्छा लग रहा है.  वृद्ध आश्रम के संचालकों ने कहा कि उनका आज के दिन यह संदेश है कि  माता -पिता की सेवा करें ,यह मौका सबको नहीं मिलता है.  जिनको मिला है, वह उसे विमुख ना हो.   आश्रम के सचिव डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि चाहे जिन भी कारण से माता-पिता आश्रम पहुंचे हैं, हम लोग उनकी सेवा कर रहे हैं.  हम सभी  बच्चों से भी आग्रह करेंगे कि माता-पिता की सेवा करें, यह अवसर सब को नहीं मिलता है. कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने कहा कि हमारी आज यह कोशिश रही कि आश्रम में रह रहे लोगों को कुछ ही देर के लिए सही उनके जीवन में खुशी का पल दे सके.  यही हमारी छोटी सी कोशिश है.  
     रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद



    Related News