बोली साध्वी सरस्वती देवी, रामराज्य बनने की ओर अग्रसर है देश

    बोली साध्वी सरस्वती देवी, रामराज्य बनने की ओर अग्रसर है देश

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) :  भारतीय जनतंत्र मोर्चा के द्वारा रविवार को मातृ दिवस पर भारत माता सबकी माता नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में साध्वी सरस्वती दीदी प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद रहीं. सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाषण के दौरान साध्वी सरस्वती दीदी ने भारत माता की जय और जय श्री राम के उद्घोष से कार्यक्रम की शुरुवात की. उन्होंने कहा कि आज देश राम राज्य बनने की ओर अग्रसर है जिसका जीत जाता उदारहण अयोध्या में राम मंदिर का बनना है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के मौके पर पूरा देश भगवामय हो गया था जो अपने आप मे कीर्तिमान है.  कहा कि आज के युग में महिलाओं को स्वयं अपनी रक्षा करने की जरूरत है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     



    Related News