पारिवारिक विवाद में शिक्षक ने कर ली आत्महत्या !


रांची(RANCHI) : रातू थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया हाजी चौक के पास यह घटना हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार महमूद आलम नामक शिक्षक ने अपने आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक रातूचट्टी के सीएन राज हाई स्कूल में कार्यरत थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
4+