BIG BREAKING : 33000 लाइन खींचने को लेकर  बरवड्डा के बिंदोहरी  मोड़ पर पुलिस का लाठी चार्ज 

    धनबाद (DHANBAD)  : धनबाद के बरवड्डा  थाना क्षेत्र में और  टुंडी के बोर्डिंग इलाका  का मयूरनाचना, बिंदोहरी  मोड़ पर आज दोपहर बाद अच्छा खासा बवाल हुआ.  33000 लाइन खींचने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.  लाठीचार्ज में कुछ ग्रामीणों के घायल होने की भी सूचना है.  बताया जाता है कि 33000 की लाइन बरवड्डा से टुंडी के कटनिया उप केंद्र तक ले जानी है.  ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि जिस जगह से तार खींचा जा रहा है. वह भीड़भाड़ वाला इलाका है और आगे कभी भी दुर्घटना हो सकती है.  टुंडी सीओ सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं.  पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. लेकिन भीड़ बढ़ती जा रही है.  कम से कम 4 थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुला लिया गया है. ग्रामीण लाइन नहीं खींचने देने पर अड़े हुए हैं.  

     



    Related News