राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम इंफाल रवाना

    राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम इंफाल रवाना

    सिमडेगा  (SIMDEGA) : 11 से 22 मई तक इंफाल मणिपुर में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए आज 07 मई को  20 सदस्यीय झारखंड महिला हॉकी टीम मणिपुर के लिए रवाना हुई. हॉकी झारखंड के महासचिव  विजय शंकर सिंह आज अहले सुबह बरियातू हॉस्टल से टीम को जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया. इससे पूर्व कल शाम में हॉकी झारखंड के कार्यालय में अध्यक्ष  भोलानाथ सिंह, शशि कांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह एवम रजनीस कुमार ने टीम की घोषणा करने के साथ खिलाड़ियों को खेल किट देते हुए शुभकामनाएं दी.

    झारखंड टीम में ये शरीक

    हॉकी झारखंड का 2 मई से 06 मई तक बरियातू विद्यालय स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 28 महिला खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण चला. उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चयनित कर टीम की घोषणा की गई है. हॉकी झारखंड का पहला मैच 15 मई को केरल के साथ हैं. झारखंड टीम में अनुपमा होरो,गंगी बारला,बालो होरो (कप्तान) , रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमां धान,  सिलिबिया  नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी ,रीना कुमारी, पिंकी कुमारी,अनुप्रिया सोरेंग,निशा मिंज ,कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता है.

    रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news