बोर्ड की बैठक से पहले बीसीसीएल की निदेशक पहुंची बरोरा, समस्याओं पर की चर्चा

    बोर्ड की बैठक से पहले बीसीसीएल की निदेशक पहुंची बरोरा, समस्याओं पर की चर्चा

    धनबाद(DHANBAD) - भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक श्रीमती शशि  सिंह ने आज होनी वाली बोर्ड की बैठक से पूर्व बरोरा क्षेत्र का  निरीक्षण किया.  बरोरा जी एम जितेंद्र मल्लिक सहित अन्य अधिकारियों को विभिन्न समस्या पर कैसे निदान हो, इस पर विशेष चर्चा की.  दूरभाष पर दिए बयान में निदेशक स्वतंत्र श्रीमती सिंह ने कहा उन्होंने और उनकी टीम ने मिनॉप आउटसोर्सिंग सहित अन्य प्वाइंट पर दौरा कर वहां की समस्या को जाना,  कैसे  उत्पादन बढ़े, सुरक्षित उत्पादन हो, साथ ही मजदूर और स्थानीय अधिकारियों के हर समस्या को अविलंब निदान हो, इसके लिए बीसीसीएल के सीएमडी सहित अन्य वरीय अधिकारियों से बात करेंगी. स्वतंत्र निदेशक  ने कामगारों की सुरक्षा के साथ -साथ गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के लिए  अधिकारियों को निर्देशित किया.  इस मौके पर  उनके साथ जितेंद्र मलिक, महाप्रबंधक बरोरा क्षेत्र, बी.डी.प्रसाद क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक, हेमंत हेना क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन), गौतम गुलशन क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-सम्पदा) उपस्थित रहे.  

    रिपोर्ट : ओम प्रकाश ,धनबाद 



    Related News