झारखंड में फिर से कोरोना का उत्पात, कस्तूरबा स्कूल की 11 छात्राएं कोरोना संक्रमित


रांची (RANCHI) : झारखंड में कोरोना का उत्पात शुरू हो गया है. चतरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 11 छात्राओं में कोरोना की पुष्टि हुई. इस खबर के बाद से स्कूल ही नहीं, बल्कि स्वासथ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बता दें कि चार मई को इसी स्कूल से कक्षा 12वीं की आठ छात्राएं और कक्षा 11वीं की दो छात्राएं कोरोना संक्रमित पायी गयीं थी. इसके बाद गुरुवार को एक अन्य छात्रा कोरोना संक्रमित हो गयी. सिविल सर्जन डॉ एसएन सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि सभी छात्राओं को कोरेंटाइन कर दिया गया है और सावधानियां बरती जा रही है.
4+