नहीं दिया जा रहा था तय वेतन, निवाले को थे लाले, आज 19 मजदूरों की हुई वतन वापसी

    नहीं दिया जा रहा था तय वेतन, निवाले को थे लाले, आज 19 मजदूरों की हुई वतन वापसी

    रांची (RANCHI) : श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरों की शुक्रवार को सकुशल वतन वापसी हुई. सभी 19 मजदूर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह 3:10 बजे उडान भरने के बाद सुबह 4:40 बजे चैन्नई  पहुंचे.  दोपहर 2 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. बताते चले कि गिरिडीह,हजारीबाग और धनबाद जिले से ताल्लुक रखने वाले 19 मजदूर पिछले फरवरी माह में वह कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी में काम करने श्रीलंका गये थे. लेकिन उस कंपनी के अधिकारियों के द्वारा उनका वेतन देने में आनाकानी की जाने लगी. जब मजदूरों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पिछले ढाई महीने से वेतन तो नहीं ही दिया गया था. साथ ही साथ खाने-पीने और रहने में भी दिक्कत होने लगी. मजदूरों ने  सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली को अपनी पीड़ा बताई. जिसके बाद राज्य सरकार ने पहल करते हुए सभी मजदूरों को वापसी का इंतजाम किया.

    ये हुए वापस

    श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरो में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखण्ड के बनपुरा निवासी मजदूरों में वकील महतो, कारू अंसारी,अब्दुल अंसारी, अख्तर अंसारी, फिरोज आलम, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो, रामचंद्र कुमार, ढिबरा निवासी प्रसादी महतो, घाघरा निवासी प्रदीप महतो एवं तुलसी महतो तथा तारानारी निवासी कोलेश्वर महतो के अलावे सरिया प्रखण्ड के चिचाकी निवासी तिलक महतो एवं राजेश महतो तथा डुमरी प्रखण्ड के टिंगरा निवासी महेश महतो शामिल हैं. जबकि धनबाद जिले के तोपचांची प्रखण्ड के गोमो निवासी मनोज कुमार और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखण्ड के भलुवा निवासी मजदूर नागेश्वर महतो, देवेन्द्र महतो शामिल हैं. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news