गुमला (GUMLA) : भरनो के रायकेरा जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों को मना करना वन समिति अध्यक्ष समीम अंसारी की जान पर भारी पड़ा. अवैध रूप से लकड़ी काटने वाले ग्रामीण एक जुट हुए और दौड़ा कर रायकेरा वन समिति अध्यक्ष समीम अंसारी की लाठी डन्डे और पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं घटना स्थल पर पहुंचे वन विभाग के वनरक्षी नवल किशोर को भी ग्रामीणों ने पीटना शुरू किया. वनरक्षी ने जंगल में भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई.भरनो पुलिस और सीओ भरनो घटना स्थल पहुँचे. मामला भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा जंगल का है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


