श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरों की होगी वतन वापसी, कल 2 बजे पहुंचेंगे रांची

    श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरों की होगी वतन वापसी, कल 2 बजे पहुंचेंगे रांची

    गिरिडीह(GIRIDIH): श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरों की शुक्रवार को वतन वापसी होगी. इसके केंद्र एवं राज्य सरकार सभी मीडिया के साथ-साथ  प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली को धन्यवाद दिया है. सभी 19 मजदूर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह 3:10 बजे चैन्नई के उडान भरेंगे और सुबह  4:40 बजे चैन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे. शुक्रवार सुबह 11:45 बजे चैन्नई से रांची के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 2 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगे.

    इन मजदूरों की होगी वतन वापसी

    श्रीलंका में फंसे 19 मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखण्ड के बनपुरा निवासी मजदूरों में वकील महतो,कारू अंसारी,अब्दुल अंसारी, अख्तर अंसारी, फिरोज आलम, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो, रामचंद्र कुमार, ढिबरा निवासी प्रसादी महतो, घाघरा निवासी प्रदीप महतो एवं तुलसी महतो तथा तारानारी निवासी कोलेश्वर महतो के अलावे सरिया प्रखण्ड के चिचाकी निवासी तिलक महतो एवं राजेश महतो तथा डुमरी प्रखण्ड के टिंगरा निवासी महेश महतो शामिल हैं. जबकि धनबाद जिले के तोपचांची प्रखण्ड के गोमो निवासी मनोज कुमार और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखण्ड के भलुवा निवासी मजदूर नागेश्वर महतो, देवेन्द्र महतो शामिल हैं.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news