धनबाद : फिर भूख हड़ताल पर बैठा विधायक ढुल्लू से प्रताड़ित परिवार

    धनबाद : फिर भूख हड़ताल पर बैठा विधायक ढुल्लू से प्रताड़ित परिवार

    धनबाद (DHANBAD) : विधायक ढुल्लू महतो से परेशान अशोक महतो और उनका परिवार बुधवार से रणधीर वर्मा चौक पर भूख हड़ताल पर हैं. अशोक महतो का आरोप है कि विधायक जमीन से बेदखल कर मारना चाहते हैं. ताकत दिखा कर जमीन छीनना चाहते हैं. प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक उन लोगों ने गुहार की. लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई. इतना ही नहीं पिछली बार जब उन लोगों ने आमरण अनशन शुरू किया था तो प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 15 दिनों के भीतर उनके साथ न्याय कर दिया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, तब फिर बाध्य होकर अशोक महतो ,उनकी पत्नी ,बेटा और बेटियां बुधवार से फिर भूख हड़ताल पर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर बैठ गए हैं. 

    अशोक महतो ने विधायक ढुल्लू महतो पर लगाया आरोप

    आरोप है कि विधायक ने उनकी दुकान के आगे टैंकर खड़ा करवा दिया है. आगे- पीछे ईट गिरा दी है ताकि उनकी दुकान नहीं खुल सके. विधायक कहते हैं कि वह जमीन उसे दे दे लेकिन अशोक महतो का कहना है कि जमीन दे देंगे तो खाएंगे क्या. वही तो एक दुकान है जो रोजी-रोटी का सहारा है.  अशोक महतो ने विधायक ढुल्लू महतो पर कोयला, बालू माफिया होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि  जमीन कब्जा करना उनका धंधा हो गया है. उन्हें गरीबों की हाय लगेगी. अशोक महतो की पत्नी कुंती देवी ने कहा कि अब लगता है कि यही जान दे देना होगा. कोई कुछ सुनने वाला नहीं है. वह कहते कहते रोने लगी. उनकी आंखों के आंसू उनकी पीड़ा बता रहे थे. बेटियां भी धरने पर हैं. यह बात अलग है कि भले ही जंगलराज पार्ट 2 का नारा देकर भाजपा ने आज रणधीर वर्मा चौक के दूसरी ओर धरना दिया. लेकिन अपने विधायक को यह समझाने की कोशिश पार्टी नहीं कर रही है कि गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. 

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news