घर में इंतजार ही करती रह गई फुआ, पटरी पर युवक का हुआ यह हाल

    घर में इंतजार ही करती रह गई फुआ, पटरी पर युवक का हुआ यह हाल

    गिरिडीह (GIRIDIH) : कोडरमा रेलखंड में गुरुवार की सुबह 17 वर्षीय राजेश दास की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई. मृतक राजेश अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था. उसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया.   

    मृतक राजेश दास पचम्बा का ही रहने वाला है, और सुबह घर से कोडरमा के चकतांद अपनी फुआ के घर जा था.  इसी दौरान इसी चकतांड के समीप ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हुई.  जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची.  मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.  इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह  



    Related News