BREAKING : परीक्षा के दौरान स्कूल परिसर में लगी आग, दो घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल

    BREAKING : परीक्षा के दौरान स्कूल परिसर में लगी आग, दो घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल

     जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) - शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहां जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालुबासा स्थित हाई स्कूल में अचानक आग लग गई और आग की खबर मिलते ही पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आपको बता दें कि नवमी बोर्ड का एग्जाम चल रहा है और एग्जाम के दौरान ही मीटर में आग लग गई. हालांकि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. लेकिन करीब 2 घंटे तक स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. वहीं मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया. फिलहाल स्थिति  सामान्य  है. लेकिन विद्यार्थियों में डर का माहौल बना हुआ था. अगर आग विकराल रूप लेता तो बड़ी घटना हो सकती थी.

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News