COVID -19 UPDATE : कोरोना ने पिछले 24 घंटे में लील ली 55 संक्रमितों की जान, रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 25 

    COVID -19 UPDATE  : कोरोना ने पिछले 24 घंटे में  लील ली 55 संक्रमितों की जान,  रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 25 

    रांची (RANCHI) : देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. देश भर में ऐक्टिव मरीजों कि संख्या बढ़कर 19,719 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,275 नए मामले सामने आए हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 3, 010 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं. देश भर में अभी तक कुल स्वस्थ्य होने वालों कि संख्या  4,25,47,699  हो चुकी है. ऐक्टिव मरीजों का दर  0.05 प्रतिशत है, तो वहीं स्वास्थ्य होने वालों मरीजों कि संख्या 98,74प्रतिशत  है. पिछले 24 घंटों में 4,23,430 लोगों का टेस्टिंग भी हुआ है. रिकवरी रेट अभी भी 98.74 प्रतिशत है. जबकि 55 संक्रमितों की जान कोरोना संक्रमण के कारण  पिछले 24 घंटे में गई है. 

    राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 25 

    राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में अभी कमी दर्ज  की जा रही है. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में 3 संक्रमित मिले हैं. जबकि 1 संक्रमित  कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं. कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हो गयी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news