बिसाही जंगल में मिले युवक-युवती के शवों की हुई पहचान, केमिकल से की गई थी जलाने की कोशिश


लोहरदगा (LOHARDAGA) : लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा बिसाही जंगल में मिले युवक-युवती के शवों की पहचान हो चुकी है. दोनों के परिजनों को सूचना देते हुए सेन्हा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया. युवक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा कटहल टोली निवासी प्रताप महली के रूप में हुई. वहीं युवती की पहचान सदर के कुरसे निवासी सुशांति देवी के रुप में हुई. युवती की शादी सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी निवासी युवक के साथ हुई थी. रविवार शाम से ही युवती लापता थी. साथ ही युवक के लापता होने के मामले को परिजन मेहमानी जाने से जोड़कर देख रहे थे.
किसी के परिजन ने नहीं कराया लापता होने का मामला दर्ज
दोनों में से किसी के परिजनों के द्वारा लापता होने का मामला दर्ज नहीं कराया गया था. पुलिस ने मौके पर शिनाख्त के बाद इस बात की पुष्टि की कि दोनों की हत्या कहीं और कर शव को इस जंगल में फेंका गया है. युवक के पास से दो सेलफोन बरामद किए गए हैं. वहीं युवती के पास से भी फोन मिलने की बात कही जा रही है. साथ ही पास में एक बाइक भी बरामद किया गया है. दोनों के शव को एक-दूसरे के उपर रखकर उसे कैमिकल से जलाने की असफल कोशिश भी की गई थी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. युवक सेन्हा ब्लाक में किसी वीएलडब्लू के लिए काम किया करता था और युवती तीन माह से अपने ससुराल से दूर रहकर सिलाई सीख रही थी. युवक के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+