हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आया ट्रक, इलेक्ट्रिक करेंट की चपेट में आने से चालक की मौत

    हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में  आया ट्रक,  इलेक्ट्रिक करेंट की चपेट में आने से चालक की मौत

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के बिजय बांध के समीप एक हृदय विदारक घटना घटी. सड़क से गुजर रही एक ट्रक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. इस घटना में  ट्रक में आग लग गयी.  चालक जब तक कुछ समझ पाता, उसके पहले ही वह इलेक्ट्रिक करेंट की चपेट में आ गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे ट्रक से बेहोशी की हालत में निकाल कर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया. चालक की पहचान दुमका नगर थाना के रसिकपुर निवासी मनोज शर्मा के रूप में हुई. यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी. परिजन और मोहल्लेवासी फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंचे.   परिजनों की चीत्कार सुन सभी स्तब्ध रह गए. 

    घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना  प्रभारी जितेंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे.  दमकल की गाड़ी को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल कर राख हो गया. 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news