गुजरात में सम्मेलन : तीन AIIMS के लिए झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर करेंगे आवाज बुलंद

    गुजरात में सम्मेलन :   तीन AIIMS के लिए झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर करेंगे आवाज बुलंद

    रांची (RANCHI) : रांची एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय का स्वागत किया. इसके बाद स्वास्थ्य  मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए. बन्ना गुप्ता 5 मई को गुजरात में होने वाली विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे.

    दिल्ली जाने से पूर्व बन्ना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग की गयी है कि झारखंड के लिए 3 एम्स मिले. झारखंड में बूस्टर डोज फ्री करने की भी मांग की जाएगी. झारखंड के लिए तीन एम्स की  मांग  भारत सरकार से होगी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इस मांग को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय के समक्ष रखेंगे.  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुजरात में आयोजित स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने रवाना हुए. वे केंद्र सरकार से बूस्टर डोज फ्री देने की मांग करेंगे. एम्स की जरूरत बताते हुए वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय को तीन स्थानों पर इन्हें खोलने की मांग करेंगे. पलामू, हजारीबाग और रांची में नये एम्स खोले जा सकते हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news