लाका का आतंक खत्म, मौत से ठीक पहले जंगल में उठा रहा था छऊ डांस का लुत्फ

    लाका का आतंक खत्म, मौत से  ठीक पहले जंगल में उठा रहा था छऊ डांस का लुत्फ

    खूंटी (KHUNTI) : आतंक का दूसरा नाम बना PLFI का रिजनल कमांडर लाका पहान बुधवार की सुबह मुठभेड़ में मारा गया. लाका पर अलग अलग थानों (खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, रांची, सिमडेगा आदि) में करीब चार दर्जन मामले दर्ज हैं. PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी माने जाने वाले लाका पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित करने के लिए पुलिस की ओर से प्रस्ताव भी भेजा गया था.

    मंडा पूजा में साथियों के साथ पहुंचा था

    जानकारी के मुताबिक मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा गांव में मंगलवार को मंडा पूजा के दौरान छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था. इसे ही देखने के लिए लाका अपने साथियों के साथ मंगलवार रात पहुंचा था. पुलिस को इस बाबत सूचना मिली. रणनीति बनाकर बुधवार अहले सुबह खूंटी पुलिस अधीक्षक और मुरहू थाना प्रभारी दल बदल के साथ जंगल की ओर निकले. यहां सर्च अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस को देख कर पीएलएफआई नक्सलियों ने फायरिग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से भी जवाबी हमले हुए. दोनों ओर से 60 राउंड से अधिक गालियां चलीं. मुठभेड़ में लाका मारा गया, जबकि दस्ते के दूसरे सदस्य फरार हो गए.

    यह हुआ बरामद

    घटनास्थल से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं. बरामद हथियार देसी बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक लाका AK 47लेकर चलता था. बहरहाल घटना स्थल पर एसपी अमन कुमार, एएसपी अभियान रमेश कुमार, सीआरपीएफ के पीआर मिश्र, एसडीपीओ अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की दिशा-निर्देश के अनुसार उग्रवादी के शव की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है. पंचनामा की कार्रवाई भी हो रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news