एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरों पर........
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD) - कोयलांचल में अपराधियों का तांडव जारी है और पुलिस कोयला तस्करी में लगे गिरोह को संरक्षण देने में व्यस्त है. यह बातें हम नहीं कर रहे हैं बल्कि शहर के चौक -चौराहों पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि आखिर क्या वजह है इतनी भारी-भरकम पुलिस की व्यवस्था होने के बावजूद धनबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद है. पहले भी अपराध होते थे लेकिन आम लोग अछूते रहते थे लेकिन अब तो खास के साथ -साथ आम लोग भी भय के साये में जीने लगे है.
धनबाद(DHANBAD) | बरोरा के डुमरा -फुलवारी सड़क मार्ग पर अचानक आज एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी. दो लोगों के मामूली चोट की सूचना यही. चालक को भी हल्की चोट आई है. गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो में फंसे चालक को बाहर निकाला एवं पुलिस को घटना सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक और गाड़ी को थाने ले गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि संयोग अच्छा था कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.
धनबाद(DHANBAD) | एक तरफ देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मन रहा है तो दूसरी ओर टुंडी के रामपुर पंचायत के कई गांव सड़क एवं पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. रामपुर पंचायत अंतर्गत पूर्णाटांड़ गांव पहुंचने के लिए आज भी रास्ता नहीं है. लगभग तीन सौ की आबादी वाला यह पूर्णाटांड़ गांव है. गांव में आदिवासी, मुस्लिम एवं कर्मकार जाति के लोग रहते है. पूर्णाटांड़ गांव के ग्रामीण लखिराम सोरेन, मो कालीमुद्दीन अंसारी,छूटू लाल कर्मकार बताते हैं कि गांव तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण काफी समस्या होती है. गांव के ग्रामीण डांड़ीचूआ का पानी पीने को मजबूर है.
धनबाद(DHANBAD) | आज अक्षय तृतीया पर धनबाद में खूब खरीदारी हुई ,लोग अपने घरों से निकले और सोना, चांदी, हीरे की खरीदारी की. बाजार भी पूरी तरह से सजा धजा था. लोगों को दो साल बाद खुलकर खरीदारी करने का मौका मिला. इस बार लोग पहले से ही अपने गहनों की बुकिंग करा लिए थे. धनबाद के प्रतिष्ठित शोरूम में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई, ग्राहक भी खुश दिखे तो दुकानदारों की भी बल्ले-बल्ले रही. यह बात जरूर थी कि कीमत अधिक होने के कारण लाइट वेट गहनों की डिमांड इस बार अधिक रही और लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी किये.
4+