अक्षय तृतीया पर जमकर हुई खरीददारी, लाइटवेट गहनों की रही डिमांड

    अक्षय तृतीया पर जमकर हुई खरीददारी, लाइटवेट गहनों की रही डिमांड

    धनबाद(DHANBAD) - आज अक्षय तृतीया पर धनबाद में खूब खरीदारी हुई ,लोग अपने घरों से निकले और सोना, चांदी, हीरे की खरीदारी की.  बाजार भी पूरी तरह से सजा धजा था.  लोगों को दो  साल बाद खुलकर खरीदारी करने का मौका मिला. इस बार लोग पहले से ही अपने गहनों  की बुकिंग करा लिए थे.  धनबाद के प्रतिष्ठित शोरूम में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई, ग्राहक भी खुश दिखे तो दुकानदारों की भी बल्ले-बल्ले रही.  यह बात जरूर थी कि कीमत अधिक होने के कारण लाइट वेट गहनों की डिमांड इस बार अधिक रही और लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी किये.


      ग्राहकों ने यह भी माना कि आज के दिन खरीदारी करने की मान्यता है, इसलिए वह दुकान तक खींचे चले आए है.  अपने अपने बजट के अनुसार से खरीदारी किए हैं, मान्यता यह है कि आज के दिन जिस चीज को घर में लाया जाता है ,उसका क्षय  नहीं होता है.  वैसे कोयलांचल में अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी की पुरानी परंपरा रही है.  यह परंपरा कोलियरी मालिकों के जमाने से चली आ रही है.  कोरोना  के कारण पिछले  दो  साल से लोग घरों से नहीं निकल पाए लेकिन इस बार खुलकर बाहर आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे है. 



    Related News